फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्म आरती में भांग से किया बाबा महाकाल का श्रृंगार, मस्तक पर लगाया त्रिपुंड, सूर्य और चंद्र

Thu, 20 Mar 2025 08:15 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कालों के काल बाबा महाकाल को भस्म आरती में मस्तक पर त्रिपुंड, सूर्य और चंद्र लगाकर सजाया गया। भांग से उनका श्रृंगार किया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 
विज्ञापन
भस्म आरती में आज भांग से हुआ बाबा महाकाल का श्रंगार मस्तक पर लगाया त्रिपुंड, सूर्य और चंद्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर गुरुवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल का श्रृंगार करने के बाद उन्हें भस्म रमाई गई, जिसके बाद भक्तों ने दिव्य दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  आज MP के सात जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने का अनुमान

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर आज बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया और प्रथम घंटे बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?

पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस श्रृंगार के दर्शन किए और "जय श्री महाकाल" का उद्घोष किया। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

 

 

 

ये वीडियो भी देखें...


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें