फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ग्राहक बनकर टाइटन शोरूम में पहुंचे चोर, सीसीटीवी में घड़ियां और हेडफोन चुराते आए नजर

Sun, 22 Jan 2023 08:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बुधवार की दोपहर चार लोग सनशाइन टावर स्थित टाइटन शोरूम में पहुंचे और घड़ी तथा अन्य सामान खरीदने की बात कही। इस पर दुकानदार ने उन्हें घड़ी और अन्य सामान दिखाना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने एक टाइटन कंपनी की हाथघड़ी और हेडफोन चुरा लिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के सनशाइन टावर स्थित टाइटन शोरूम में तीन दिन पहले कुछ लोग ग्राहक बनकर पहुंचे थे, जिन्होंने मौका मिलते ही यहां रखी घड़ियां और हेडफोन चुरा लिए। चोरी की घटना की जानकारी उस समय लगी जब शोरूम संचालक ने शोरूम में कुछ घड़ियों को कम पाया, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर ग्राहक बनकर आए बदमाश घड़िया और हेडफोन चुराते नजर आए हैं। 
विज्ञापन


नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि तीन बत्ती चौराहा स्थित सनशाइन टॉवर में संजय पिता डोमिनिक जॉर्ज का टाइटन कंपनी का शोरूम है। बुधवार की दोपहर चार लोग उसके शोरूम पर पहुंचे और घड़ी तथा अन्य सामान खरीदने की बात कही। इस पर संजय ने उन्हें घड़ी और अन्य सामान दिखाना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने एक टाइटन कंपनी की हाथघड़ी और हेडफोन चुरा लिया और वहां से चलते बने। जब संजय ने सामान मिलाया तो घड़ी और हेडफोन चोरी होने की जानकारी लगी, इस पर उसने सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें चारों लोग चोरी करते नजर आए। घटना की शिकायत नीलगंगा थाने में दर्ज कराते हुए उसने फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं। पुलिस आरोपियों के पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें