फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका

Tue, 27 Aug 2024 11:10 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका यादव सहित एफएसएल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार जिस घर में गमी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है वहां जाकर भी पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था युवक...आज सुबह इंगोरिया बाईपास से मिली लाश.... पुलिस को
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के इंगोरिया-नागदा रोड पर युवक की गला रेंतकर हत्या कर दी। हत्यारे उसके शव को सड़क पर ही छोड़कर फरा हो गए। लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंगोरिया थाना पुलिस सहित एफएसएल पार्टी मौके पर पहुंची और जाच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन


एसडीओपी एमएस परमार ने बताया कि इंगोरिया-नागदा रोड पर एक युवक की गर्दन कटी लाश मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

सुनेरा गांव का निकला मृतक गट्टू सिंह
जानकारी लगने पर इंगोरिया के समीप सुनेरा निवासी मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।  उन्होंने उसकी पहचान गट्टू सिंह पिता इंदरसिंह राजपूत उम्र 45 साल के रूप में की। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह खरसौदकलां के समीप गार्डन में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। रात को वह कार्यक्रम स्थल पर ही ठहरा था, सुबह उसकी लाश नागदा रोड पर ब्रिज के पास पड़ी मिली। एसडीओपी के अनुसार गट्टूसिंह की हत्या करने के बाद उसके शव को यहां लाकर फैंका गया है।
विज्ञापन


इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका यादव सहित एफएसएल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार जिस घर में गमी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है वहां जाकर भी पूछताछ की जा रही है। अभी हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें