फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: छात्राओं से गंदी हरकत करने वाला शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच होगी, पुलिस ने भी दर्ज किया केस

Wed, 17 Jul 2024 10:46 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सीएमराइज स्कूल की छात्राओं द्वारा अपने शिक्षक पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।  अब उसके खिलाफ विभागीय जांच होगी, साथ ही बड़नगर थाना पुलिस ने भी छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीएम राइज स्कूल.....आरोपी शिक्षक....
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के बड़नगर में स्थित सीएमराइज स्कूल की छात्राओं को गलत तरीके से छूने वाले आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं ने दो दिन पहले आरोपी शिक्षक की स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी के पास जांच रिपोर्ट भेजी गई, जिसके बाद उस पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इधर, बड़नगर थाना पुलिस ने भी छात्राओं के परिजन की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ लैंगिक अपराध की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीएम राइज स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं की 5 से 6 छात्राओं ने विद्यालय के गणित विषय के शिक्षक जितेंद्र वर्मा पर गलत तरीके से छूने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद छात्राओं के परिजन आक्रोशित हो गए थे और उन्होंने विद्यालय प्रशासन से शिकायत की थी। विद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक विभागीय समिति बनाकर जांच की और सभी छात्राओं के कथन लेने के साथ-साथ क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए।

इसकी रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने आरोपी शिक्षक पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और उसे निलंबित कर दिया है। मामले में पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने बड़नगर थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक जितेन्द्र वर्मा के केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक जितेन्द्र वर्मा पर पूर्व में भी ऐसे आरोप लग चुके हैं। पलदूना के विद्यालय में भी पदस्थ रहने के दौरान उसने इस प्रकार की हरकत की थी। उस वक्त स्टाफ द्वारा डायल 100 बुलाकर शिक्षक को घर पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी शिक्षक 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें