फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: PM मोदी को पसंद आ गई उज्जैन की वाहने सिस्टर्स की संतूर जुगलबंदी, हैदराबाद हाउस में हुई थी प्रस्तुति

Sat, 24 Aug 2024 10:40 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्जैन की वाहने सिस्टर्स की संतूर जुगलबंदी पसंद आ गई। बता दें कि हैदराबाद हाउस में इसकी प्रस्तुति हुई थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को पसंद आ गई उज्जैन की वाहने सिस्टर्स की संतूर जुगलबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्रीय संगीत के पटल पर उभरती उज्जैन की दो बेटियों संस्कृति व प्रकृति वाहने ने संगीत नाटक अकादमी एवं पीएमओ दिल्ली के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मलेशिया के प्रधानमंत्री सेरी अनवर इब्राहिम के समक्ष हैदराबाद हाउस में सितार और संतूर की अदभुत जुगलबंदी से समां बांध दिया। मलेशिया के प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित समारोह में वाहने सिस्टर्स ने अपनी वादन प्रस्तुति से प्रधानमंत्री को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि वे लगभग एक घंटा तक इनकी प्रस्तुति को सुनते रहे। प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आप दोनों ने अपने मधुर वादन से मुझे और हमारे मेहमान को अति प्रसन्न कर दिया है। वाहने सिस्टर्स अंतरराष्ट्रीय पटल पर उज्जैन का नाम रोशन कर रही हैं। उज्जैन की दोनों बेटियां आकाशवाणी महानिदेशालय से ए-ग्रेड प्राप्त कलाकार हैं। इन्होंने अपने पिता लोकेश वाहने जो शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं, संगीत की शिक्षा ग्रहण की। हैदराबाद हाउस में दी गई प्रस्तुति में सितार, संतूर वादन के साथ तबला संगति मंदसौर के निशांत शर्मा द्वारा की गई।

प्रधानमंत्री को पसंद आ गई उज्जैन की वाहने सिस्टर्स की संतूर जुगलबंदी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें