फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाबा महाकाल की चौखट पर हनी सिंह की बहन स्नेहा ने टेका माथा, नए गाने को सफल बनाने के लिए की प्रार्थना

Fri, 23 Aug 2024 08:10 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
हनी सिंह की बहन स्नेहा....चांदी द्वार से किए भगवान के दर्शन भस्म आरती को भी देखा
विज्ञापन

प्रसिद्ध सिंगर और रैपर हनी सिंह की बहन स्नेहा सिंह शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंची। वे तड़के 3 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुईं। उनके साथ परिवार के कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने भगवान की इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और उसके बाद चांदी द्वार से भगवान का आशीर्वाद लेकर मनोकामना भी मांगी।

विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के संजू बना ने बताया कि सिंगर और  रैपर स्नेहा सिंह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आई थी। उन्होंने बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती के दर्शन किए और उसके बाद हनी सिंह के साथ आने वाले अपने नए गाने की सफलता की कामना भी की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा नया गाना सफल हो जाए, इसी कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में आई थी। मैं भस्मआरती में शामिल हुई और चांदी द्वार से भगवान के दर्शन कर बाबा महाकाल से प्रार्थना की।
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें