फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कुत्ते की दहशत ने ली सात वर्षीय मासूम की जान, बचने के लिए भागी और करने लगी उल्टियां; फिर थम गई सांसें

Fri, 04 Oct 2024 07:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कुत्ते की दहशत में सात साल की बच्ची की मौत हो गई। लोगों में इसे लेकर आक्रोश है। 
विज्ञापन
कुत्ते की दहशत ने ली मासूम की जान....परीक्षा देकर आई थी घर....गली में चला रही थी साइकिल... कुत्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में कुत्ते की दहशत ने सात साल की मासूम की जान ले ली। शुक्रवार सुबह मासूम सेंट पॉल स्कूल में परीक्षा देने गई थी। जब वह घर लौटी तो गली में साइकिल चला रही थी, तभी अचानक एक कुत्ता उसके पीछे पड़ गया। कुत्ते की दहशत कुछ इतनी थी कि उससे बचने के लिए मासूम तुरंत घर की ओर भागी जहां उसे उल्टी हुई और थोड़ी देर में ही वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे तुरंत दो निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फ्रीगंज क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले मुस्तफा लोहावाला की सात वर्षीय मासूम बेटी इंसिया सेंटपॉल स्कूल में कक्षा पहली की छात्रा है। आज उसकी परीक्षा थी। इसके कारण वह करीब 1:30 बजे अपने घर पहुंची थी जहां वह दोपहर के समय साइकिल चला रही थी। तभी अचानक एक कुत्ता उसके पीछे दौड़ा, जिसकी दहशत थी कि वह तुरंत घर की ओर भागने लगी।

कुत्तों को पकड़ें, लोगों को बचाओ
मृतका ईशिया पिता मुस्तफा लोहा वाला के फूफा कुदुबुद्दीन अगरबत्तीवाला ने बताया कि नगर निगम के जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इसके कारण ही क्षेत्र में 25 से 30 कुत्ते झुंड के रूप में घूम रहे हैं। नगर निगम को चाहिए कि वह कुत्तों को जमा करें और लोगों को बचाएं। नगर निगम जनता की बजाय कुत्तों का साथ दे रही है, जो कि सरासर गलत है। कुतुबुद्दीन ने बताया कि कुत्ते के कारण कोई यह पहली घटना घटित नहीं हुई है। इसके पहले कुवैत से आए समाज के एक व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया था जिसके कारण वह कोमा में चला गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। जबकि नगरी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की कुत्ता काटने से इतनी तबीयत खराब हुई थी कि बाद में वह हवा-पानी से डरने लगा था और फिर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बच्ची की मौत पर चक्काजाम कर किया प्रदर्शन
मासूम ईशिया की मौत की जानकारी जैसे ही क्षेत्रवासियों को लगी वैसे ही उन्होंने क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया कुत्ते की दहशत के कारण हुई मौत पर क्षेत्रवासी काफी आक्रोशित हैं जिनका कहना था कि आखिर जिम्मेदारों को यह सब कुछ नजर क्यों नहीं आ रहा है। कुत्ते के काटने और दहशत के कारण लगातार लोगों की जान जा रही है लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार इंसान की बजाय कुत्तों को बचाने में लगे हैं। इस चक्काजाम में कांग्रेस विधायक महेश परमार भी पहुंचे जिन्होंने भी इस प्रदर्शन को समर्थन दिया।

ईशिया

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें