फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain : गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची बेटी को लगा झटका, पुलिस ने फोटो दिखाकर करवाई मृत पिता की पहचान

Sun, 13 Oct 2024 04:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

दो दिन पहले रेलवे पटरियों पर मृत मिले व्यक्ति की उसकी बेटी ने शिनाख्त कर ली है। मृतक की बेटी अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी, जहां पुलिस ने मृतक का फोटो दिखाकर उसकी पहचान कराई।
विज्ञापन
पिता की गुमशुदगी दर्ज कराने गई थी पुत्री, पुलिस ने फोटो दिखाकर करवा दी मृतक पिता की पहचान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन। रेलवे पटरियों पर मृत मिले वृद्ध की 2 दिन बाद बेटी ने फोटो देखने के बाद शिनाख्त कर ली। बेटी पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी, जहां पुलिस ने मृतक का फोटो दिखाया।
विज्ञापन


पंवासा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर स्थित रेलवे पटरियों से शुक्रवार रात एक वृद्ध का शव पुलिस ने सूचना मिलने पर बरामद किया था। मृतक के सिर में गहरी चोंट लगी थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ट्रेन से टकराने पर उसकी मौत हो है। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा था और पहचान के प्रयास किये जा रहे थे। रविवार को बजरंग नगर में रहने वाली आरती प्रजापति पंवासा थाने पहुंची और बताया कि पिता जीवन पिता कप्तान प्रजापति 2 दिनों से लापता है, वह शराब पीने के आदी है, पहले भी वह नशा करने के बाद कई बार घर नहीं आते थे सांवरिया दर्शन करने निकल जाते थे। पिता दिहाडी मजदूरी करते है। 2 दिन से घर नहीं लौटने लगा कि सांवरिया दर्शन करने गये होगें, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। एसआई मितेश मिठौरे ने बताया कि आरती से जानकारी लेने के बाद उससे पटरियों से मिले मृतक की फोटो दिखाई गई, उसने कपड़े देखकर पिता के रूप में पहचान कर ली। परिवार को पोस्टमार्टम कक्ष लाया गया। जहां उन्होने लाश जीवन प्रजापति की होना बताई। मामले में मर्ग कायम किया जा चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण सामने आ पायेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें