फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: राममय हुआ श्री महाकालेश्वर मंदिर का प्रांगण, दोपहर 12 बजे हुई श्रीराम की भव्य आरती

Mon, 22 Jan 2024 04:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ram Mandir: अयोध्या की पावन धरा पर श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ आज श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण मे श्री राम जी की भव्य आरती की गई। साथ ही आज सायं को दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।

विज्ञापन
राममय हुआ श्री महाकालेश्वर मंदिर का प्रांगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातः कालीन होने वाली भस्मार्ती में बाबा महाकाल का महापूजन फलों के रस से अभिषेक एवं भगवान श्रीराम को प्रिय खिरान का भोग लगाकर मनाया गया। जिसके बाद नंदी मण्डपम एवं गणेश मण्डपम के प्रथम 3 बैरिकेड में भगवान श्रीराम का संकीर्तन प्रख्यात कलाकारों द्वारा किया गया। जिसके बाद नंदी मण्डपम एवं गणेश मण्डपम के प्रथम 3 बैरिकेड में शिवराम स्तुति की गई। आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में दोपहर को भगवान श्रीराम जी की महाआरती कर एवं प्रसाद वितरण किया गया, इस दौरान मंदिर परिसर में ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन

शाम को होगा 1 लाख दीपकों का प्रज्जवलन
शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारों ओर सायं 7 बजे 1 लाख दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारों ओर सायं 7 बजे 1 लाख दीप प्रज्जवलन किये जायेंगे। जिससे शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारो ओर दीपों से "जय श्री राम" लिखा जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सायं 7:30 बजे से प्रख्यात भजन संध्या आयोजित की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से रात्रि 8 बजे आकर्षक एवं भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें