फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन के कलाकारों की भोपाल उत्सव में प्रस्तुति, मंच पर उतार दिया समूचा हिंदुस्तान

Fri, 13 Dec 2024 08:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

श्री सर्वोत्तम संगीत नृत्य अकादमी उज्जैन के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समूचा हिंदुस्तान ही मंच पर उतार दिया। कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन
उज्जैन के कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुति दी की समूचा हिंदुस्तान ही मंच पर उतार दिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री सर्वोत्तम संगीत नृत्य अकादमी उज्जैन के वरिष्ठ कलाकारों ने प्रदेश के 32वें भोपाल उत्सव में राजस्थानी, मालवी, गुजराती, बुंदेली, भोजपुरी, हरियाणवी, निमाड़ी आदि विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए दर्शक कड़ाके की ठंड में भी देर रात तक पांडाल में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की और संस्था निदेशक डॉ. हरिहरेश्वर पोद्दार को लोक कलाओं के क्षेत्र में उनकी विशेष सेवाओं के लिए शॉल, श्रीफल, और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान भोपाल उत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल और समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

संस्था की भोपाल उत्सव में यह 11वीं प्रस्तुति थी। कुल 20 कलाकारों ने मानो समूचा हिंदुस्तान ही मंच पर उतार दिया। रंगीलो राजस्थान, प्यारो मालवों, न्यारो निमाड़, नटखट गुजरात, बांका बुंदेल, हटी हरियाणा, छबीला बिहार जैसी मनोहारी प्रस्तुतियां कलाकारों ने दीं, जिन्होंने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। राजेश लड्डा, नताशा वर्मा, रुचिता नरवरिया, मोनिका देवड़ा, प्रिया, शालिनी वर्मा, सीमा, तृप्ति वर्मा, वैशाली, चंचल, दर्शना, शेफाली, प्रियांशी, मानवी, नंदिनी, अजय, मनीष, दीपिका, और माधुरी आदि कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन


 

उज्जैन के कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुति दी की समूचा हिंदुस्तान ही मंच पर उतार दिया

 

उज्जैन के कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुति दी की समूचा हिंदुस्तान ही मंच पर उतार दिया

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें