फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन पुलिस कर रही थी जिस ठग की तलाश, वह आरोपी भोपाल से पकड़ाया

Sat, 15 Nov 2025 04:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कमरी मार्ग पर 75 वर्षीय मंगलाबाई राठौर को दो ठगों ने नकली नोटों का लालच देकर टॉप्स और मंगलसूत्र ठग लिए। जीवाजीगंज पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मुख्य आरोपी विजय को भोपाल से गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी राजू फरार है और गहने उसके पास हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
थाना जीवाजीगंज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवाजीगंज क्षेत्र में 9 अक्टूबर को 75 वर्षीय वृद्धा से झांसा देकर टॉप्स और मंगलसूत्र ठगने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना के वक्त 9 अक्टूबर को कामदारपुरा निवासी मंगलाबाई राठौर (75 वर्ष) घरों में काम निपटाकर लौट रही थीं। कमरी मार्ग पर वह कुछ देर आराम करने बैठी तो उस वक्त दो युवकों ने उसे बातों में उलझा कर विश्वास में लिया और गहने ठग लिए। आरोपियों में एक युवक ने नकली नोटों की गड्डी दिखाकर वृद्धा को मदद का भरोसा दिया और कहा कि वे पहले भोजन कर लेते हैं। दोनों युवकों ने वृद्धा को ऑटो रिक्शा में बैठाकर बड़ा पुल क्षेत्र ले गए। वहां गहने की जांच के बहाने वृद्धा से टॉप्स और मंगलसूत्र उतरवा लिए। उन्होंने वृद्धा से कहा कि वे इन गहनों को बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर अच्छा मुनाफा दिलाएंगे। इसके बाद, उन्होंने महिला को दूसरे ऑटो रिक्शा में बैठाकर गोपाल मंदिर क्षेत्र में छोड़ा और खुद गहनों के साथ फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर आया शख्स, फिर 35 जोड़ा सोने के टॉप्स लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवाजीगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे सामने आ गए थे। इस आधार पर पुलिस को घटना में भोपाल के बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली। टीम ने भोपाल से विजय पिता पूनमचंद निवासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी राजू पिता सत्यनारायण (निवासी शिवपुरा फाटक, नागदा, जो फिलहाल भोपाल में रहता है) फरार है। ठगे गए गहने फरार आरोपी राजू के पास हैं और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी विजय को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें