फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Temple Ujjain: भस्म आरती के लिए 1300 रुपये की तत्काल बुकिंग सुविधा बंद, कारण भी नहीं बताया

Thu, 22 Sep 2022 02:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकालेश्वर मंदिर समिति ने 1,300 रुपये में भस्म आरती की तत्काल बुकिंग सुविधा को बंद कर दिया है। इसका कोई कारण भी नहीं बताया गया है। 
विज्ञापन
भस्म आरती के लिए तत्काल बुकिंग सुविधा बंद। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकालेश्वर मंदिर में रोज सुबह होने वाली भस्म आरती में भाग लेने के लिए रोज ही सैकड़ों भक्त उज्जैन आते हैं। ऐसे भक्तों की सुविधा के लिए विशेष सुविधा शुरू की गई थी। इसके तहत कोई भी भक्त 1,300 रुपये देकर तत्काल बुकिंग करा सकता था। अब इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। इससे बाहर से आकर भस्म आरती में भाग लेने की इच्छा करने वाले लोगों को करारा झटका लगा है। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर में भस्म आरती दर्शन के लिए भक्तों को मंदिर की वेबसाइट पर दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग करानी होती है। समिति ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए 400 सीटों को आरक्षित रखा है। प्रतिदिन सुबह आठ बजे से मंदिर कार्यालय के पास काउंटर पर 250 भक्तों को निशुल्क अनुमति भी दी जाती है। पुजारी, पुरोहित के यजमान के साथ-साथ प्रोटोकॉल के तहत अन्य विभागों को अलग-अलग कोटा दिया गया है। 

क्या थी यह व्यवस्था
भस्म आरती की बुकिंग 200 रुपये में होती है। मंदिर प्रशासन ने बाहर से आकर भस्म आरती में भाग लेने की इच्छा जताने वालों के लिए 1,100 रुपये दान लेकर तत्काल सुविधा देने की योजना बनाई थी। इस पर कुछ महीने काम भी हुआ। 30-40 भक्तों को रोज इसके तहत भस्म आरती में भाग लेने की अनुमति दी गई। अब यह सुविधा कुछ दिनों से बंद है। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों ने भी कुछ जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें