महाराष्ट्र के तेल व्यापारी के साथ ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक ने धोखाधड़ी करते हुए लगभग 33 लाख रुपये के माल को व्यापारी को न पहुंचाते हुए उज्जैन में अन्य किसी व्यापारी को बेच दिया था। मामले की जानकारी लगने पर व्यापारी उज्जैन पहुंचा और उज्जैन पुलिस को इस पूरे मामले में शिकायत की। इसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए हीरा मिल से सनफ्लावर तेल के पाउच जब्त किए।
पूरा मामला महाराष्ट्र के भिवंडी में रहने वाले तेल व्यवसायी जतिन का है। इसने नेपाल से सनफ्लावर के राजहंस कंपनी के 3000 तेल के पाउच मंगवाए थे। यह माल नेपाल से बिहार होते हुए महाराष्ट्र के भिवंडी जाना था, लेकिन उसके पहले ही ट्रक ड्राइवर और उसके मालिक ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए 35 लाख के माल को उज्जैन के अन्य किसी व्यापारी को बेच दिया। धोखाधड़ी की जानकारी जब व्यापारी जतिन को लगी तो वह उज्जैन पहुंचा और उज्जैन पुलिस को इस मामले की शिकायत की।
व्यापारी जतिन का कहना है कि उज्जैन के थाना खाराकुंआ क्षेत्र के किसी व्यापारी को ट्रक मालिक और ड्राइवर ने मिलकर माल को बेच दिया है इसके कुछ बॉक्स भी व्यापारी के यहां से पुलिस ने बरामद किए हैं। व्यापारी ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द उसका पूरा माल बरामद करवाकर उसे सौंपें।
दूसरी ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने बताया कि ट्रक मालिक और ड्राइवर के खिलाफ बिहार में प्रकरण दर्ज हुआ है। बिहार पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी लेकिन उज्जैन पुलिस पीड़ित और बिहार पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है।
बिहार के थाना रक्सौल में दर्ज है प्रकरण
बताया जाता है कि 22 जनवरी को आईसीपी गेट रक्सौल बिहार से ट्रक नंबर एमएच18बीजी 8996 को सुशील वनस्पति नेपाल की फैक्ट्री से रिफाइंड वनस्पति तेल लोड करवाकर और सारी मंजूरी के बाद 25 जनवरी को दोपहर में भिवंडी के लिए रवाना किया गया था। ट्रक में 3000 कार्टन रिफाइंड सनफ्लावर लोड था। यह ट्रक भिवंडी महाराष्ट्र नहीं पहुंचा। ड्राइवर नारायणपुरी पिता बाबू पूरी निवासी मंडला ने ट्रक मालिक व अन्य के साथ षड्यंत्र करके थाना खाराकुआं जिला उज्जैन मध्य प्रदेश में यह माल गायब कर दिया था। इस मामले में रक्सौल थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लावर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब, व्यापारी ने श- फोटो : credit
नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लावर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब, व्यापारी ने श- फोटो : credit
नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लावर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब