फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल मंदिर के ऐसे सेवक... श्रद्धालुओं का यूपीआई नहीं चला तो खुद ने दे दी दर्शन की राशि

Tue, 17 Sep 2024 12:54 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारी हरीश राव ने जयपुर से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की मदद कर दिल जीत लिया। इसे लेकर उनकी खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
हरीश राव, महाकाल मंदिर कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर वैसे तो प्रतिदिन सुर्खियों में रहता है, चाहे वह वीआईपी श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन करने की बात हो, भस्म आरती में ठगी या भगवान के श्रृंगार का मामला हो। लेकिन, आज हम आपको महाकाल मंदिर के एक कर्मचारी के बारे में बता रहे हैं, जो श्रद्धालुओं को न केवल ठीक से दर्शन कराते हैं, बल्कि बाबा महाकाल के प्रति अपने समर्पण को भी दिखाते हैं। कठिनाई के समय में वे श्रद्धालुओं की मदद भी करते हैं। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारी हरीश राव ने कुछ ऐसे ही ईमानदारी का परिचय दिया। सोमवार को जयपुर निवासी अनीता त्रिपाठी और उनके पुत्र आर्यन त्रिपाठी प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था के तहत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। प्रोटोकॉल के अनुसार हरीश राव प्रोटोकॉल उन्हें दर्शन करवा रहे थे। लेकिन, सशुल्क दर्शन व्यवस्था के तहत दोनों श्रद्धालुओं की 250 रुपए प्रति व्यक्ति यानी कुल 500 रुपए की टिकट कटवानी थी। इस दौरान श्रद्धालु अनीता त्रिपाठी का UPI से पेमेंट नहीं हो रहा था और उनके पास नगद राशि भी नहीं थी। 

इस स्थिति में कर्मचारी हरीश राव ने स्वयं पैसे देकर रसीद बनवाई और दोनों श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए। दर्शन के बाद भी जब UPI के द्वारा राशि ट्रांसफर नहीं हुई और श्रद्धालु ने रुपए देने में असमर्थता जताई तो हरीश राव ने यह राशि बाद में देने की बात कही और जय श्री महाकाल कहते हुए वहां से चले गए। 
विज्ञापन


श्रद्धालु द्वारा हरीश राव को राशि बाद में दी जा चुकी है, लेकिन बड़ी बात यह है कि महाकालेश्वर मंदिर में, जहां भगवान के दर्शन, पूजन और अभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ठगी के मामले अक्सर होते हैं और मंदिर का नाम खराब होता है। वहीं, महाकाल मंदिर के कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जो अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह सजग और ईमानदारी से बाबा महाकाल के दर्शन श्रद्धालुओं को करवा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें