फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पुलिस ने सुलझाई 15 लाख की चोरी की गुत्थी, आरोपी पत्नी से बिकवाता था चोरी का सामान, तीन गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 10:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई 15 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चोरी के आरोप में 26 वर्षीय शाहरुख, उसकी पत्नी 21 वर्षीय राधिका उर्फ मुस्कान और 23 वर्षीय कुलदीप को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकद राशि और चोरी किए हुए जेवरात भी जब्त किए हैं। जिसमें से चोर पति पत्नी हैं और वह चोरी का माल अपनी पत्नी से बिकवाता था। एसपी प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन




चोरी की यह घटना थाना सेंटर कोतवाली क्षेत्र के निजातपुरा में हुई। यहां रहने वाले विपिन पाटनी ने पुलिस को बताया कि वह 3 जनवरी को सुबह परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में गए थे। 4 जनवरी को जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजा नीचे से टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। लकड़ी की अलमारी क्षतिग्रस्त थी। अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये नगद, 750 ग्राम चांदी के सिक्के, सोने जैसे दिखने वाले 1000 व 2000 के नोट, तीन ग्राम सोने के सिक्के चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर विशेष टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये नगद और 5 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपियों में 26 वर्षीय शाहरुख निवासी पण्ड्याखेड़ी, 23 वर्षीय कुलदीप निवासी गांधीनगर और 21 वर्षीय राधिका उर्फ मुस्कान शामिल है। खास बात यह है कि आरोपी राधिका उर्फ मुस्कान और शाहरुख पति-पत्नी है। शाहरुख जब भी चोरी करता था तो वह चोरी का माल अपनी पत्नी से बिकवाता था। इस बार भी उसने यही किया था। आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले फरियादी के मकान के आसपास रेकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देकर कीमती सामान चुरा लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख पर पूर्व के 9 और कुलदीप पर 5 प्रकरण दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा अब कोर्ट से इनकी रिमांड ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें