फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: रिजल्ट बिगड़ा तो छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सामाजिक विज्ञान के विषय में आई थी सप्लीमेंट्री

Thu, 25 May 2023 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले के ग्राम उज्जैनिया गांव में रहने वाले शिवराजसिंह पिता नरेंद्र सिंह पंवार (15) कक्षा 10 का छात्र था। रिजल्ट में उसे सामाजिक विज्ञान के विषय में सप्लीमेंट्री आई थी। रिजल्ट आने के बाद वह इतना घबरा गया कि उसने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट गुरुवार को घोषित हुआ। रिजल्ट आने से कुछ लोग तो खुश हैं, जिन्हें इस रिजल्ट में सफलता हासिल हुई लेकिन परीक्षा में असफल होने वाले विद्यार्थी जानलेवा कदम उठाने लगे हैं। 
विज्ञापन


घटिया थाना क्षेत्र के ग्राम उज्जैनिया गांव में रहने वाले शिवराजसिंह पिता नरेंद्र सिंह पंवार (15) कक्षा 10 का छात्र था। रिजल्ट में उसे सामाजिक विज्ञान के विषय में सप्लीमेंट्री आई थी। रिजल्ट आने के बाद वह इतना घबरा गया कि उसने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था उसके माता पिता और परिवार के लोग गांव के मंदिर में चल रहे कलश पूजन में शामिल होने गए थे। जब यह लोग वापस लौटे तो उन्होंने घर का दरवाजा बंद देख शिवराज को आवाज लगाई और फोन पर भी उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन जब काफी देर तक शिवराज नहीं आया तो घर वालों ने मकान का दरवाजा खोला और अंदर देखा कि शिवराज फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। 

मृतक शिवराज के काका श्याम सिंह पवार ने बताया कि हम शिवराज को लेकर तुरंत निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें