फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ का आज होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव व स्वास्थ्य मंत्री रहेंगे मौजूद

Sun, 07 Jan 2024 11:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन के श्री महाकाल महालोक के नीलकंठ वन परिसर में देश के पहले प्रसादम का आज शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ का आज होगा शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ उज्जैन के श्री महाकाल महालोक के नीलकंठ वन परिसर में देश के पहले प्रसादम का आज शुभारंभ होने जा रहा है। बता दें कि इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। इसके साथ ही वे 218 करोड़ 76 लाख रुपये लागत की स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बना

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह प्रसादम् 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से फूड एंड सेफ्टी स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के 'क्लीन स्ट्रीट फूड हब' कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा श्री महाकाल महालोक के नीलकंठ वन परिसर और अवंतिका हाट के बीच विकसित किया गया है। इसमें 17 दुकानों का निर्माण कर एक स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिये पार्किंग एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें