फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: दो परिवारों में जमकर हुआ पथराव, चार साल की बच्ची सहित तीन घायल, जानें किस बात पर हुआ था विवाद

Fri, 13 Jan 2023 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मामला उज्जैन के भैरवगढ़ के समीप ग्राम धुलमऊ का है। मामूली बात पर दो परिवारों में जमकर पत्थर चले। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार साल की बच्ची भी शामिल है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन में मामूली बात पर दो परिवारों में जमकर पत्थर चले। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार साल की बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बीच-बचाव किया और घायलों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन के भैरवगढ़ के समीप ग्राम धुलमऊ का है। बताया गया कि गांव में रहने वाला गोपाल पिता रूपाजी बंजारा अपने खेत की बाउंड्री बना रहा था। इस दौरान समीप के खेत मालिक दिनेश और हाकम ने इस बात पर आपत्ति उठाई और विवाद शुरू कर दिया। विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों परिवार के लोगों में जमकर पत्थरबाजी होने लगी। इस घटना में गोपाल और पत्नी और चार साल की बच्ची खुशी घायल हो गए।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की दोपहर की है। विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। गोपाल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें