फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: विवाह का आमंत्रण देने महाकाल के दरबार पहुंचा शिवराज का परिवार, बोले-इनके बिना कोई कार्य संभव नहीं

Wed, 05 Feb 2025 04:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चन कर पुत्रों कुणाल और कार्तिक के विवाह का निमंत्रण बाबा महाकाल को अर्पित किया। दर्शन के दौरान जनता ने "मामा-मामा" के नारे लगाए। उन्होंने देश, मध्यप्रदेश और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार महाकाल का पूजन किया. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को पत्नी साधनासिंह, पुत्र कार्तिक और कुणाल के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन-अभिषेक किया और इसके साथ ही कार्तिक और कुणाल के विवाह समारोह का आमंत्रण भी बाबा महाकाल को अर्पित किया।

विज्ञापन



मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लाडले मामा के नाम से प्रसिद्ध शिवराज सिंह चौहान आज बाबा महाकाल के दर्शन करने विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार आए थे, जहां हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां ई कार्ट से वे मंदिर तक पहुंचे और फिर उन्होंने पत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल और कार्तिक के साथ मिलकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन गर्भग्रह में पहुंचकर किया।

बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि आज पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करने आया था। इससे अद्भुत आनंद की प्राप्ति हुई है। बाबा महाकाल की कृपा और आशीर्वाद उज्जैन, मध्यप्रदेश और पूरे देश के साथ ही विश्व पर बना रहे। ऐसी ही मेरी कामना है। काफी समय बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने आने के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिव से किसी की दूरी नहीं है, जो उनकी भक्ति करता है वह सदैव उनका हो जाता है। जब उन्होंने बुलाया तो भक्त दौड़ा चला आया। सभी लोग अच्छा काम करते रहें, जिससे राष्ट्र के साथ जनकल्याण हो ऐसी कामना मैं बाबा महाकाल से की है। शिवराज ने  बताया कि आज मैंने बाबा महाकाल को पुत्र कुणाल और कार्तिक के विवाह का निमंत्रण दिया है, क्योंकि यह सब उनके बिना आशीर्वाद के संभव नहीं है। महाकुंभ में प्रधानमंत्री द्वारा आस्था की डुबकी लगाई जाने पर शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव महाकुंभ में आस्था का स्नान करते हैं। वह सबके कल्याण के लिए कार्य करते हैं जनता की सेवा ही उनके लिए भगवान की पूजा है।
विज्ञापन


मामा.... मामा की लगाई आवाज
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे तो यहां लोगों ने उन्हें देखकर मामा-मामा की आवाज लगाई। दर्शन के दौरान शिवराज सिंह चौहान ही नहीं बल्कि उनके पुत्र भी पारंपरिक परिधान में नजर आए। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन तो किया ही इसके साथ ही मस्तक पर चंदन का तिलक भी लगवाया।

 

विवाह का आमंत्रण देने बाबा महाकाल के दरबार पहुंचा शिवराज का परिवार, गर्भग्रह में पहुंचकर किया प

 

विवाह का आमंत्रण देने बाबा महाकाल के दरबार पहुंचा शिवराज का परिवार, गर्भग्रह में पहुंचकर किया प

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें