फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: ओलावृष्टि पर CM शिवराज ने कहा, सात दिन में करें सर्वे, दस दिन बांटें राहत राशि

Fri, 10 Mar 2023 05:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज चौहान ने शुक्रवार को अधिकारियों को जिले में ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान को लेकर सात दिन में सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फसल क्षति सर्वे का कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से किया जाए।
विज्ञापन
CM शिवराज ने फसल क्षति सर्वे के लिए दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सीएम शिवराज ने शुक्रवार को अधिकारियों को जिले में ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान को लेकर कुछ निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का सर्वे सात दिन में पूरा करें और 10 दिन के भीतर राहत राशि बांटना शुरू की जाए। फसल क्षति सर्वे का कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से किया जाए। फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की पूरी कार्रवाई गंभीरता से हो।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि खरीफ फसलों के लिए खाद का अग्रिम भंडारण करें। किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय में असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही भुगतान समय पर सुनिश्चित हो। ग्रीष्मकाल में पेयजल की व्यवस्था बेहतर एवं सुचारु बनी रहे। प्रतिदिन जल प्रदाय हो, जहां पेयजल परिवहन की व्यवस्था करना है, उसकी भी तैयारी अग्रिम रूप से कर लें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन में एनआईसी से वीसी कर रहे थे, जब उन्होंने ये निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, निगम आयुक्त रोशन सिंह, अपर कलेक्टर मृणाल मीना, विवेक जोशी और बहादुरसिंह बोरमुंडला शामिल हुए।
विज्ञापन


‘समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन की व्यवस्थाएं अच्छी हों’
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यात्रा का फॉलोअप हो। इस दौरान जो कमी मिले, उसे पूरा किया जाए। शेष रहे कार्यों को भी पूरा करें। यात्रा तभी परफेक्ट होगी जब जीरो डिफेक्ट होगा। यात्रा की रिपोर्ट भेजी जाए, जिससे कमियों को पूरा किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार गेहूं उत्पादन अच्छा होने की संभावना है। किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन की व्यवस्थाएं अच्छी हों। उपार्जन व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें।

‘बहनें योजना से वंचित न रहे’
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो बहनों की जिंदगी बदलने में मील का पत्थर साबित होगी। बहनें योजना के लाभ से वंचित न रहें। प्राण-प्रण से योजना का लाभ दिलवाने में जुट जाएं। गांव और वार्ड में पहुंचकर बहनों के आवेदन भरवाए जाएं। बहनों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें