फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: उज्जैन में कल नहीं बजेगी स्कूलों की घंटी, बाबा महाकाल की सवारी और नागपंचमी के कारण अवकाश घोषित

Sun, 20 Aug 2023 07:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

 सोमवार को उज्जैन के सभी स्कूल बंद रहेंगे। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने उज्जैन नगर निगम क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सोमवार 21 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
उज्जैन शहर क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में सोमवार 21 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन शहर क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में सोमवार 21 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के मुताबिक कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। नागपंचमी और सावन की सवारी के मद्देनजर ये आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर मे नागपंचमी का पर्व एवं भगवान महाकालेश्वर की श्रावण सोमवार सवारी कल नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान उज्जैन मैं लाखों श्रद्धालु रहेंगे। इसको देखते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने उज्जैन नगर निगम क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सोमवार 21 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को सावन की सातवीं सवारी निकलेगी। वहीं सुबह से महाकाल मंदिर स्थित नागमंदिर के दर्शन करने लाखों लोगों के आने का अनुमान है। प्रशासन को इतनी भीड़ को संभालना चुनौती रहेगी। सारी चीजों को ध्यान में रखकर कलेक्टर ने ये आदेश निकाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें