उज्जैन में एटीएम की सर्विसिंग के समय 22 लाख रुपये पार करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लाखों रुपए चुराने वाले यह चोर इतने शातिर थे कि इन्होंने ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाया, जिससे कि बैंककर्मियों को एटीएम से रुपए चोरी होने की जानकारी लग सके। वह तो सप्ताह में एक बार एटीएम पर रुपए डालने बैंककर्मियों ने एटीएम से रुपए गायब देख और तुरंत इस चोरी की जानकारी पुलिस को दी थी ।
बैंक एटीएम से गायब हुए 22 लाख चोरी के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में टीम बनाई गई थी, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नितेश भार्गव के सहयोग से टीम ने 12 घंटे में ही बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपए चुराने वाले दो आरोपी रितुराज पिता भोपाल सिंह उम्र 30 साल व शुभम पिता अर्जुन उम्र 26 साल निवासी ग्राम बोरदिया को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से नगद 22,93,100/- रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल MP13 FS 0433 जब्त कर ली गई है।
रुपए निकालने पहुंचे तो 6 दिनों बाद चला वारदात का पता
बैंक ऑफ इंडिया के शाखा खाचरौद के प्रबंधक नीलकमल द्वारा थाना खाचरौद पर एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। जिसमे बैंक डिपॉजिट मशीन के अंदर पासवर्ड वाला दरवाजा व चार कैसेट एवं नगदी राशि 22,93,100/- रूपये चोरी होना बताया। आवेदन में बताया गया कि 3.8.24 को कर्मचारी रूपये निकालने के लिये ई-गैलरी में पहुंचे तो डिपॉजिट मशीन का पासवर्ड वाला दरवाजा नहीं था तथा रूपये से भरी 4 कैसेट गायब थी।
जिसके बाद कैमरे चेक करते दिनांक 29/7/24 की रात्रि में 1 से 2 बजे के मध्य 2 व्यक्ति बैंक की ई गैलरी में पहुंचे। दोनों काले रंग का हेलमेट तथा रेनकोट पहने हुए थे, जिसमें से एक व्यक्ति बैंक की ई गैलरी में जाकर सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे करने के बाद डिपॉजिट मशीन से छेड़छाड़ करता हुआ तथा थोड़ी देर बाद काले रंग के बैग में सामान ले जाता हुआ दिखाई दिया। उक्त बदमाश दिनांक 29/7/24 की रात्रि में बैंक की डिपॉजिट मशीन से कुल 2293100/- रूपये चुराकर ले गया है। उक्त आवेदन पर थाना खाचरौद पर अपराध क्रमांक 512/24 धारा 331 (4), 305 (ई) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। इधर, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण तथा घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। जिससे ज्ञात हुआ कि एक अज्ञात बदमाश ने ई-गैलरी के अंदर घुसकर बिना किसी तोड़फोड़ के बहुत ही कम समय में वारदात को अंजाम दिया।