फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंंची साध्वी ऋतंभरा, गर्भगृह में पहुंचकर किया पूजन अर्चन

Sun, 29 Dec 2024 05:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

साध्वी ऋतंभरा ने उज्जैन में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के शक्ति संगम में भाग लिया और महाकालेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मातृशक्तियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें समाज और देश की प्रेरणा बताया। 

विज्ञापन
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची साध्वी ऋतंभरा, गर्भग्रह में पहुंचकर किया पूजन अर्चन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी मालवा प्रांत का शक्ति संगम आज उज्जैन में आयोजित हुआ, जिसमें शामिल होने के लिए साध्वी ऋतंभरा धार्मिक नगरी पहुंचीं। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया तथा विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि साध्वी ऋतंभरा ने मंदिर के गर्भगृह में पुजारी प्रशांत गुरु के माध्यम से विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद साध्वी ने बाबा महाकाल को तीनों लोकों के कष्ट हरने वाला बताते हुए कहा, “भोले बाबा बहुत प्यारे हैं। उनके दर्शन कर मैं धन्य हो गई।”

साध्वी ऋतंभरा ने शक्ति संगम में मातृशक्तियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि उज्जैन की गलियां और सड़कों पर जय श्री राम और जय महाकाल के गगनभेदी नारों ने यहां का वातावरण भक्तिमय बना दिया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्तियां समाज की प्रेरणास्त्रोत हैं, और उनके इस सामूहिक उत्साह में देश का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है।
विज्ञापन


राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी साध्वी ऋतंभरा
साध्वी ऋतंभरा एक प्रख्यात आध्यात्मिक नेत्री हैं, जिन्होंने कई मानवतावादी और सामाजिक प्रकल्पों को प्रेरित किया है। ‘वात्सल्य ग्राम’ की संकल्पना उनकी अनुपम देन है। साध्वी जी अयोध्या राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख हिस्सा रही हैं, और उनकी भूमिका को हमेशा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है।

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची साध्वी ऋतंभरा, गर्भग्रह में पहुंचकर किया पूजन अर्चन

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें