फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन गैंग गिरफ्तार: उज्जैन में एक लाख में हुआ था शादी का सौदा, पैसे नहीं मिले तो लड़की हुई गायब

Sun, 22 Jan 2023 08:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले की महिदपुर पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन गैंग के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी करवाने के नाम पर पहले भोले भाले लोगों को फंसाना और मुंह मांगे रुपये ना देने पर दुल्हन को गायब कर लोगों के साथ ठगी करने का एक मामला उज्जैन के महिदपुर में सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद लुटेरी दुल्हन गैंग को गिरफ्तार किया है। जो कि क्षेत्र में शादी करवाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। 
विज्ञापन


 महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने बताया कि निलेश सोंधिया निवासी आगर ने 2 दिन पहले शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने शादी के नाम पर उससे ठगी की है। शादी के नाम पर पहले उस पर 10 हजार रुपये एडवांस लेकर यह शादी करवाई गई, लेकिन जब निलेश ने बकाया 90 हजार रुपये देने में 2 से 3 दिन की देरी की तो इस गिरोह ने दुल्हन को ही गायब कर दिया। थाना प्रभारी भोजक ने बताया कि फरियादी से मिली जानकारी के बाद एक टीम बनाई गई एवं आरोपियों की धर पकड़ शुरू करते हुए आमड़ी कटन से घेराबंदी कर गिरोह के पंकज, मिथुन नागर, कृष्णा, हाकम सिंह, दिव्या और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 420 व 120 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें