फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: विद्यालय में बार बालाओं के ठुमके लगाने का मामला, आरोपी को पकड़ने के लिए 5,000 का इनाम घोषित

Fri, 10 Mar 2023 09:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में 31 दिसंबर की रात राजीव कॉलोनी के उर्दू स्कूल परिसर में एक आयोजन में 12 से अधिक बार बालाओं को बुलावकर देर रात तक गानों पर नृत्य करवाया गया था। इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए अब पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
आरोपी सलमान उर्फ लाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने एक उर्दू स्कूल में बार बालाओं के ठुमके लगाने के आरोपी को पकड़ने के लिए पांच हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी 70 दिन से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसके बाद पुलिस ने इनाम घोषित का कदम उठाया है।

विज्ञापन


उर्दू स्कूल परिसर में किया था बार बालाओं ने डांस
दरअसल, 31 दिसंबर की रात को राजीव कॉलोनी के उर्दू स्कूल परिसर में एक आयोजन हुआ था। उसमें अन्य शहर से 12 से अधिक बार बालाओं को बुलावकर देर रात तक गानों पर नृत्य करवाया गया था। इस दौरान नोटों की खूब बरसात भी की गई थी। इस आयोजन में नागदा, जावरा और राजस्थान के प्रतापगढ़ से भी कई बदमाश शामिल हुए थे।

इस आयोजन को लेकर हिंदू जागरण मंच ने 13 जनवरी को नागदा में आंदोलन किया था। उसके बाद पुलिस ने 14 जनवरी को आयोजनकर्ता सलमान उर्फ लाला पर मामला दर्ज किया था, लेकिन वह तब से फरार है। पुलिस उसे 70 दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई है। पुलिस ने राजीव कॉलोनी निवासी फरार आरोपी सलमान पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


चार थानों में दर्ज हैं मामले
आरोपी सलमान उर्फ लाला पर मालवा क्षेत्र के चार थाने नागदा, बिरलाग्राम, खाचरोद और इंदौर थाने में दस मामले दर्ज हैं। इनमें पुलिस पर हमला और व्यापारी पर जानलेवा हमले के मामले प्रमुख हैं। पुलिस दो बार लाला पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर चुकी है और दो बार उसके मकान पर बुलडोजर भी चला चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें