फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल की नगरी में मिलेगी पक्की दुकानें, 17 अक्टूबर को महापंचायत

Sat, 15 Oct 2022 08:38 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल कॉरिडोर के शुभारंभ के बाद उज्जैन शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसी कड़ी में महाकाल की नगरी में व्यापारियों को पक्की दुकानें मिलेंगी। इसको लेकर 17 अक्टूबर को महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन
17 अक्टूबर को महापंचायत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल कॉरिडोर के शुभारंभ के बाद उज्जैन शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी महाकाल नगरी का नजारा अलौकिक नजर आए। इसी कड़ी में शहर में स्थित ठेला और गुमटी संचालकों को अब पक्की दुकानें देने की ओर कदम बढ़ा लिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शहर के ठेला गुमटी व्यापारियों के लिए हॉकर्स जोन विकसित करने के साथ ही पक्की दुकानें उपलब्ध करवाने की भी कवायद हो रही है। इसके लिए महापौर मुकेश टटवाल ने 17 अक्टूबर को ठेला-गुमटी व्यापारियों की महापंचायत बुलाई है। आयोजन को लेकर समिति का गठन भी किया गया है।

गुरुवार को महापंचायत आयोजन सिमिति की बैठक हुई थी। महापौर ने बैठक में कहा, नगर पालिक महापौर पंचायत के माध्यम से गुमटी ठेला धारकों को पक्की दुकानें देना चाहते हैं, ताकि वे व्यवसाय ठीक से कर सकें। उन्होंने सहायक राजस्व निरीक्षक से पथ विक्रेताओं की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा, हम ठेला और गुमटी धारकों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध करावाएंगे। इसके लिए पहली आदर्श महापौर पंचायत मे बैंको के स्टॉल लगेंगे। सहायक राजस्व निरीक्षक अपने क्षेत्र मे संबल योजना, कर्मकार मण्डल की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। हॉकर्स जोन के लिए स्थल निरीक्षण और ठेला व्यापारियों को स्वास्थ्य लाभ देने मेडीक्लेम से जोडऩे का कहा।
विज्ञापन


समिति संयोजक और राजस्व विभाग प्रभारी डॉ. योगेश्वरी राठौर ने बताया, महापौर पंचायत के आयोजन के लिए ठेला, गुमटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा कर ली गई है। उन्हें आयोजन समिति के माध्यम से आमंत्रण दिया जाएगा। बैठक में एमआईसी सदस्य शिवेन्द्र तिवारी, रजत मेहता, पार्षद कैलाश प्रजापत, गजेन्द्र हिरवे, उपायुक्त संजेश गुप्ता और सहायक आयुक्त नीता जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें