फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन पहुंचीं बाबा महाकाल के दरबार, चांदी द्वार से की पूजा-अर्चना

Fri, 29 Nov 2024 03:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Jashodaben Modi in Ujjain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने चांदी द्वार पर माथा टेककर पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन पहुंची बाबा महाकाल के दरबार, चांदी द्वार से किया पू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन इन दिनों निजी कार्यक्रम के तहत धार्मिक नगरी उज्जैन में हैं। शुक्रवार को वे विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भोग आरती में शामिल हुईं।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि जशोदाबेन ने बाबा महाकाल के चांदी द्वार पर माथा टेककर पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। इसके बाद, उन्होंने नंदी हॉल में जाकर नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कही और ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए ध्यान लगाया। 

बाबा महाकाल की अनन्य भक्त
जशोदाबेन बाबा महाकाल की अनन्य भक्त मानी जाती हैं और समय-समय पर उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करती रहती हैं। इससे पहले भी वे कई बार बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां आ चुकी हैं। इस बार उनकी धार्मिक यात्रा में परिवार के कुछ सदस्य भी साथ थे।
विज्ञापन


खजराना गणेश मंदिर में भी दर्शन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन बुधवार रात 11:30 बजे इंदौर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर में भगवान के दर्शन किए और सुख-शांति की कामना की। गुरुवार सुबह उन्होंने साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर में माधवनाथ महाराज की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


देखें तस्वीरें...
 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें