फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: प्रतिबंधित चायना डोर को लेकर पुलिस अलर्ट, दूरबीन और ड्रोन से पतंगबाजी करने वालों पर रखेगी पैनी नजर

Sat, 13 Jan 2024 01:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: प्रतिबंधित चायना डोर को लेकर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इस वर्ष पुलिस घरों की छतों तक पहुंची। दूरबीन से पतंगबाजी करने वालों पर नजर रखी गई। ड्रोन उड़ाकर निगरानी की गई, साथ ही अनाउसमेंट भी किया गया कि चाइना से पतंग उड़ाई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
प्रतिबंधित चाइना डोर को लेकर पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति का पर्व 14-15 जनवरी को मनाया जाएगा। इससे पहले मौसम साफ होते ही आसमान में पतंगबाजी का नजारा दिखाई दिया। पतंगबाज प्रतिबंधित चाइना डोर का उपयोग ना करें, इसको लेकर महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में निकल पड़े। जिन छतों से पतंग उड़ाई जा रही थी, वहां पहुंचकर सर्चिंग की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने छतों से ही दूरबीन से दूसरी छतों का नजारा देखा और ड्रोन उड़ाकर चाइना डोर से पतंगबाजी करने वालों की जानकारी जुटाई। एएसआई चंद्र भानसिंह चौहान ने छतों से ही प्रतिबंधित डोर चाइना का उपयोग नहीं किये जाने का अनाउंसमेंट भी किया। करीब 3 घंटे तक पुलिस मैदान में डटी रही। इस दौरान चाइना डोर दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

सादी वर्दी में पतंग बाजार में सर्चिंग करेगी पुलिस
याद रहे कि 1 दिसंबर को चाइना डोर पर लगाये गये प्रतिबंध के बाद से ही पुलिस दुकानों पर सर्चिंग कर रही है। पतंग-डोर के कारोबार से जुड़े व्यापारियों को पूर्व में ही सख्त हिदायत दी जा चुकी है। वहीं उनके आधार कार्ड प्राप्त कर करोबार करने वालों का डाटा एकत्रित कर चुकी है। आज से पूरे शहर में प्रतिबंधित डोर को लेकर सख्ती और बढ़ा दी जाएगी। सादी वर्दी में पुलिस दुकानों पर ग्राहक बनकर चाइना डोर की तलाश करने पहुंचेगी। कोई कारोबार करता या पतंगबाजी करता पकड़ा गया तो सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


आज रात गुलजार होगा शहर का पतंग बाजार
मकर संक्रांति का पर्व दान-पुण्य स्नान के साथ शहर में पतंग उत्सव के रूप में मनाया जाता है। रविवार-सोमवार को उत्सव की धूम दिखाई देगी। उससे पहले आज रात को ही पतंग बाजार गुलजार हो जाएगा। मुख्य बाजार तोपखाना क्षेत्र में है, जहां शाम ढलने के बाद से भीड़ काफी अधिक होगी। जिसको देखते हुए पुलिस दौलतगंज चौराहा से लोहे के पुल तक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर सकती है। दूसरा बाजार गीता कालोनी क्षेत्र में सजा है, जहां पुलिस सतत निगरानी करेगी। नये शहर के शहीद पार्क पर पतंग की दुकान लगी है। जहां माधवनगर पुलिस सर्चिंग कर रही है। आज सभी बाजारों में देर रात तक पतंगबाज खरीददारी के लिये पहुंचेगें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें