मंदिर के नए प्रशासक ने पदभार ग्रहण से पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
- फोटो : अमर उजाला
लगातार बदले प्रशासक
हाल ही में 10 अगस्त से प्रशासक पद संभाल रहे मृणाल मीणा को बालाघाट कलेक्टर बनाया गया था। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार आदेश जारी कर महाकाल मंदिर समिति का नया प्रशासक एडीएम अनुकूल जैन को नियुक्त किया था। मंगलवार को अनुकूल जैन ने पद संभाल लिया था। इधर एक दिन बाद ही शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को प्रशासक के पद पर पदस्थ कर दिया। गणेश धाकड़ पहले भी प्रशासक का जिम्मा संभाल चुके हैं।
यह लिखा था आदेश में
भोपाल से आए पत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा गणेश धाकड़, उप संचालक, राज्य वित्त सेवा के अधिकारी वर्तमान में उप संचालक, मंडी को महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक के पद पर पदस्थापना करने के निर्देश दिए हैं। यह पत्र स्वाति जैन उप सचिव मध्यप्रदेश शासन धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा जारी किया गया है। यहां याद रहे कि गणेश धाकड़ पूर्व में भी श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक रह चुके हैं।