फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: एक शख्स की शराब पीने से तो दूसरे की बीमारी से मौत, शिनाख्त ना होने पर एक को दफनाया गया

Thu, 02 May 2024 02:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: अधिक शराब पीने से बिगड़ी हालत के बाद वृद्ध को रात में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
एक की शराब पीने से तो दूसरे की बीमारी से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीलगंगा थाना क्षेत्र के संतराम सिंधी कॉलोनी में रहने वाले संदीप पिता हरीशचंद्र (50) शराब पीने का आदी था। शाम को अत्यधिक शराब पीकर घर पहुंचा था, रात में हालत बिगड़ती देख परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


जबकि एक अन्य मामले में देवासगेट थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप से 2 दिन पहले एक वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक हुलिये से भिक्षुक प्रतीत हो रहा था। संभवत: उसकी मौत बीमारी के चलते हुई थी। शव मिलने के बाद उसकी पहचान के लिये आसपास के जिलों की थाना पुलिस से संपर्क कर गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें