फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: कोटितीर्थ कुंड में फिसला बुजुर्ग का पैर, नियमित दर्शनार्थियों ने बचाई जान, जल निकालते समय हुआ हादसा

Fri, 12 May 2023 05:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के कोटितीर्थ कुंड में गुरुवार को बुजुर्ग श्रद्धालु की जान जाते-जाते बची। बुजुर्ग जल लेने के लिए कोटितीर्थ कुंड के अंदर गया था, इसी दौरान सीढ़ियों पर लगी काई से फिसल गया। बुजुर्ग की आवाज सुनकर नियमित दर्शनार्थियों ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
बुजुर्ग की जान बचाते दर्शनार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर के कोटितीर्थ कुंड में गुरुवार सुबह नियमित दर्शनार्थियों की सजगता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बुजुर्ग कोटि तीर्थ से जल भरने के लिए कुंड के अंदर गए थे, जहां वे लोटे में जल भरकर निकल रहे थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। नियमित दर्शनार्थियों ने इस दौरान तत्परता दिखाते हुए उनकी जान बचाई। 
विज्ञापन




गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास एक बुजुर्ग दर्शनार्थी महाकाल मंदिर के अंदर बने कोटितीर्थ कुंड पर जल लेने गये थे। बताया जा रहा है कि इन दिनों वहां सीढ़ियों पर काई जमने के कारण फिसलन वाली स्थिति है। जिसमें फिसलकर बुजुर्ग कुंड में गिर गये और मदद के लिए पुकारने लगे। तभी वहां से गुजर रहे नियमित दर्शनार्थी आदित्य ठाकुर व सचिन ठाकुर ने तुरंत नीचे पहुंचकर उनको बाहर निकाला। ठाकुर बंधुओं की तत्परता से महाकाल मंदिर में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। अगर थोड़ी भी चूक होती तो बुजुर्ग की जान जा सकती थी। इस विषय को लेकर जब महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि इन दिनों कुंड की सफाई का काम स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है। कुंड के पास जाने पर भी सभी की रोक लगी हुई है, लेकिन श्रद्धालु गलती से कोटितीर्थ का जल भरने चले गए थे। जिन्हें नियमित दर्शनार्थियों और यहां सुरक्षा में लगे लोगों द्वारा बचाया गया है। 

नहीं लगा है कोई सूचनात्मक बोर्ड
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था रहती है कि वह कोटि तीर्थ का जल बाबा महाकाल को अर्पित करें। ज्ञात रहे कि इन दोनों कोटि तीर्थ के सौंदर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है। लेकिन इन सबके बीच कुंड पर कहीं भी ऐसा सूचना बोर्ड नहीं लगा है, जिससे कि श्रद्धालुओं को कुंड में हो रही फिसलन की जानकारी लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें