फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: पहले श्रद्धालु देखेंगे शॉर्ट फिल्म, उसके बाद होगी महाकाल की भस्म आरती

Fri, 08 Jan 2021 05:54 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल का श्रृंगार - फोटो : Twitter
विज्ञापन

उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर की समिति ने श्रद्धालुओं को महादेव की भस्म आरती का महत्व समझाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। दरअसल, अब महाकाल की भस्म आरती से पहले रोजाना तड़के श्रद्धालुओं को शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म में आरती के आध्यात्मिक महत्व को समझाया जाएगा, जिसके बाद भस्म आरती होगी।

विज्ञापन

इस वजह से लिया फैसला

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्रबंधन का कहना है कि महाकाल की आरती के दौरान श्रद्धालु मग्न होकर भस्म आरती देखते हैं, लेकिन उसके महत्व से रूबरू नहीं हो पाते। ऐसे में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर की तड़के होने वाली भस्म आरती से पहले श्रद्धालुओं को शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। ताकि, श्रद्धालु जब दो घंटे तक भस्म आरती के दृश्यों को देखें तो वे उसके आध्यात्मिक महत्व को भी समझ सकें। 

शॉर्ट मूवी से मिलेगी यह जानकारी

बताया जा रहा है कि इस शॉर्ट फिल्म के माध्यम से श्रद्धालुओं को भस्म आरती के महत्व के अलावा उज्जैन तीर्थ के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही, धर्म और आस्था से जुड़ी अहम बातों से भी रूबरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन

तड़के चार बजे होती है भस्म आरती

गौरतलब है कि उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर रोजाना तड़के चार बजे भगवान भोलेनाथ की भस्मआरती होती है। इसमें भगवान को भस्म अर्पित होती है। इस वजह से इसे भस्म आरती कहा जाता है। इस दौरान श्रद्धालु दो घंटे नंदी, गणेश और कार्तिकेय परिसर में बैठकर आरती के दर्शन करते हैं। इस भस्म आरती में शामिल होने के लिए मंदिर समिति की ओर से इजाजत दी जाती है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। हालांकि, कोरोना के चलते फिलहाल भस्म आरती में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया है, लेकिन बाबा भोलेनाथ की भस्म आरती रोजाना होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें