हादसे में पति बसंतीलाल मालवीय की रास्ते में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है और रतलाम में इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम कमठानी में बुधवार एक हैरान कर देने वाला दर्दनाक हादसा हुआ। आंगन में खड़ा सोयाबीन से भरा ट्रैक्टर चलते अपने आप चलते हुए सड़क पर आ गया और वहां से गुजर रहे बाइक सवार दंपती को रौंदते हुए खाई में जा गिरा। गंभीर घायल दंपती को तत्काल अस्पताल भेजा गया। रास्ते में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का गंभीर हालत में रतलाम में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्राम कमठानी निवासी कृषक हिम्मत सिंह के घर के आंगन में सोयाबीन से भरा ट्रैक्टर खड़ा था। जिस पर कोई बैठा हुआ भी नहीं था। सुबह करीब 9 बजे अचानक ट्रैक्टर चलते हुए बाहर सड़क पर आ गया। इसी दौरान वहां से बाइक पर सवार होकर गुजर रहे गांव के ही रहने वाले बसंतीलाल मालवीय और उनकी पत्नी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रैक्टर का अगला पहिया उन पर चढ़ गया और दोनों को घसीटते हुए खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दंपती को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से इलाज के लिए रतलाम भिजवाया, लेकिन रास्ते में बसंतीलाल ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी पत्नी भर्ती है। मृतक का पोस्टमार्टम रतलाम में हुआ। भाटपचलाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।