फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सर्वाधिक भजन लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले नंदू शर्मा महाकाल की शरण में, दर्शन कर गाया भजन

Mon, 30 Dec 2024 10:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सर्वाधिक भजन लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले नंदू शर्मा ने उज्जैन में बाबा महाकाल का दर्शन किया। साथ ही भजन भी गाया।
विज्ञापन
सर्वाधिक भजन लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले नंदू शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाटूश्याम बाबा के भजन सम्राट नंदकिशोर शर्मा नंदू ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और सिंहस्थ 2028 के लिए श्री खाटूश्याम कैंप लगाने की रूपरेखा की जानकारी देते हुए श्री खाटूश्याम भक्तों से चर्चा की।

विज्ञापन


उक्त जानकारी सरोज अग्रवाल ने देते हुए बताया कि नंदूजी ने श्री महाकालेश्वर में आम दर्शनार्थियों की तरह ही दर्शन किए और मंदिर परिसर में ही चांदी द्वार के समीप बैठकर अपना प्रसिध्द भजन शिव शंभू हरे शिव शंभू हरे भी गाया और वीरभद्र भगवान का भी विधिवत पूजन किया। उज्जैन प्रवास के दौरान श्री खाटूश्याम सिंहस्थ 2028 में लगने वाले कैम्प को लेकर भी आवश्यक चर्चा श्याम भक्तों से करते हुए बताया कि इस वर्ष तीन लाख स्क्वॉयर फीट में श्री खाटूधाम का कैम्प प्रस्तावित है, इस हेतु अभी से तैयारियां शुरू करने के साथ-साथ श्री खाटूधाम कैम्प के भव्य स्वरूप को लेकर सुझाव मांगे। नंदू शर्मा के साथ अंतरराष्ट्रीय समन्वयक नरेश वैरीवाल, सरोज अग्रवाल, डॉ. सचिन गोयल, तरूण मित्तल, सुरेंद्र जोशी, सुनील अग्रवाल, सुधा अग्रवाल आदि ने स्वागत किया।

भ्रष्टों के नहीं भक्तों के भंडार भरो भोलेनाथ
जब विश्व प्रसिद्ध भजन गायक नंदू शर्मा को बताया गया कि भगवान महाकाल के दरबार में यहीं के कर्मचारियों ने भक्तों से ठगी कर करोड़ों के वारे न्यारे किये तो नंदू ने भगवान महाकाल से भक्तों के भंडार भरने की प्रार्थना करते हुए स्वरचित भजन शिव शंभु हरे...भक्तों के भंडार भरे। शिवजी को सुनाया औरहाथ जोड़कर प्रार्थना की कि भ्रष्टों के नहीं भक्तों के भंडार भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें