फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बस में सवार होकर जा रहे थे नागपुर लूटकांड के आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Sun, 19 Jan 2025 09:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए नागपुर में 1.5 लाख की लूट के दो आरोपियों, यश गुण्डानिया और ऋषभ अग्रवाल, को गिरफ्तार कर नागपुर पुलिस को सौंपा। दोनों आरोपी बस से उदयपुर जा रहे थे। यह गिरफ्तारी नागपुर में धनश्याम पर चाकू से हमला कर लूटपाट के मामले में हुई।
विज्ञापन
बस मे सवार होकर जा रहे थे नागपुर लूटकांड के आरोपी, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार जानिए क्या है यह म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नागपुर में हुई लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें नागपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


11 जनवरी 2025 की रात 9:30 बजे नागपुर के जरीपटका निवासी धनश्याम अपनी दुकान (तिझल चौक, गांधीबाग, नागपुर) बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पांच आरोपियों ने उन्हें घेरकर चाकू से हमला किया और 1.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से नागपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

उज्जैन पुलिस को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली कि नागपुर लूटकांड के दो संदिग्ध आरोपी बस के माध्यम से उज्जैन होते हुए उदयपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उज्जैन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों, यश गुण्डानिया (पिता देवानंद गुण्डानिया, निवासी एन.वाय.टी गार्डन के पास, थाना शोतिनगर, नागपुर) और ऋषभ अग्रवाल (पिता दीपक अग्रवाल, निवासी धाट चौक, नियर ग्रेट ब्रिटेन स्कूल, थाना शोतिनगर, नागपुर) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों को नागपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी से लूटकांड की जांच में मदद मिलेगी। नागपुर पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 

बस मे सवार होकर जा रहे थे नागपुर लूटकांड के आरोपी, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार जानिए क्या है यह म

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें