फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पहचान छुपाकर हिन्दू लड़की के साथ होटल में ठहरा था मुस्लिम युवक, बवाल मचा तो दर्ज हुई FIR

Tue, 16 Dec 2025 06:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में लव जिहाद की आशंका पर होटल वेलवेट से दो युवक और दो युवतियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने होटल संचालक पर कलेक्टर आदेश उल्लंघन का केस दर्ज कर कमरा सील किया। युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन
पहचान छुपाकर हिन्दू लड़की के साथ होटल में ठहरा था मुस्लिम युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लव जिहाद की आशंका में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता और महाकाल पुलिस द्वारा गुदरी चौराहे के नजदीक होटल वेलवेट से दो युवक और दो युवतियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक समीर के खिलाफ कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन का अपराध दर्ज किया है, इसके साथ ही होटल का कमरा भी सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की सूचना के बाद पुलिस की टीम होटल वेलवेट पहुंची थी। यहां पहुंचने पर पता चला कि होटल के 301 नंबर कमरे में चंडीगढ़ की दो युवतियों के साथ दो युवक ठहरे हैं। इनमें से एक युवक का नाम मोहम्मद मेहताब पिता मुस्तफा है। जांच के दौरान पता चला कि होटल संचालक के रजिस्टर में मोहम्मद मेहताब का नाम ही दर्ज नहीं है, न ही उसका आधार कार्ड लिया गया था। इसी आधार पर होटल संचालक समीर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। मोहम्मद मेहताब के खिलाफ भी पुलिस ने धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- फिर AI तकनीक का दुरुपयोग, महाकाल मंदिर के पुजारियों में नाराजगी; जानें क्या है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के मुताबिक दोनों युवक और दोनो ही युवतियां चंडीगढ़ में एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। युवतियों के उज्जैन में होने की सूचना उनके परिजनों को दी गई है। देर रात दोनों युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भिजवा दिया गया था। हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी के अनुसार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन भदौरिया, नीलू दीदी, राम सिसोदिया, कपिल कसेरा, कुलदीप लोहार, संजय विश्वकर्मा, सौरभ तंवर, प्रणव व्यास, राकेश जैन, राम गहलोत, शिवा और लखन गहलोत इस कार्रवाई में शामिल रहे।

 

इस होटल में ठहरा था युवक

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें