फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मुख्यमंत्री के आदेशों पर अमल, महाकाल की नगरी में मीट-मांस की तीन दुकानों पर नगर निगम ने लगाए ताले

Thu, 14 Dec 2023 11:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में शहर के सभी स्वास्थ्य विभाग के दरोगा, नगर निगम की रिमूवल गैंग की बैठक हुई। खुले में मांस-मटन-मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाते हुए कार्रवाई के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
चिकन शॉप पर कार्रवाई करने पहुंची टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कल शपथ ली और सबसे पहले खुले में मांस-मटन-मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाते हुए कार्रवाई के आदेश पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने शाम को आदेश जारी किया और उनके गृह नगर उज्जैन में आज सुबह 6 बजे से तीन दुकानों पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने ताले लगा दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल शपथ ग्रहण की। इसके बाद वो महाकाल दर्शन करने उज्जैन आए और मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण किया और आदेश निकाला कि प्रदेश में कोई भी खुले में मांस, मटन, मछली नहीं बेचेगा। इसके बाद भी अगर कोई बेचेता हुआ मिला तो उस पर कार्रवाई होगी। यह आदेश मुख्यमंत्री ने शाम 7 बजे जारी किए थे और आज सुबह 6 बजे से नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। 

विज्ञापन


नगर निगम के उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी संजेश गुप्ता टीम के साथ सबसे पहले मुनि नगर के दो तालाब स्थित लकी चिकन एवं मटन सेंटर पर पहुंचे। यहां उन्होंने ताला लगाकर दुकान सील कर दी। इसके बाद वार्ड क्रमांक 6 में मोहन नगर क्षेत्र में दुकान पर ताला लगा दिया। वहीं वार्ड क्रमांक 25 में हाजी चिकन एवं मटन सेंटर पर ताला लगाने के लिए टीम गई, लेकिन वहां दुकान पहले से ही बंद थी और ताला लगा था। इसलिए नगर निगम के कर्मचारी को खड़ा कर दिया जैसे ही दुकान खुलेगी उस पर कार्रवाई कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


उपायुक्त गुप्ता ने बताया मुख्यमंत्री के आदेश के परिपालन में यह कार्रवाई की गई है। आज सुबह शहर के सभी स्वास्थ्य विभाग के दरोगा, नगर निगम की रिमूवल गैंग की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद नगर निगम एलान कराएगा और सभी लोगों को समझाइश दी जाएगी। कोई भी खुले में मांस-मटन-मछली न बेचे। ऐसा करने वालों पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें