फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: निगम ने 'गब्बर के हाथ नहीं, जुबान ही काट दो' लिखा होर्डिंग लगाया, उग्र भाषा के इस्तेमाल से लोग नाराज

Mon, 01 May 2023 12:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन नगर निगम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक होर्डिंग लगाया है, जिसे पढ़कर शहर के लोग नाराज है। लोगों ने होर्डिंग में लिखी गई उग्र भाषा की निंदा की है।
विज्ञापन
देवास रोड पर लगे होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी घर-घर पहुंचकर स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता तो कभी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश देने वाले नगर निगम ने इन दिनों शहरवासियों को जहाँ-तहाँ थूकने से रोकने के लिए देवास रोड पर एक होर्डिंग लगाया है, जिसमें फिल्म शोले के गब्बर, ठाकुर, जय और वीरू दिखाई दे रहे हैं। इस हार्डिंग में जय वीरू तो खड़े हुए हैं लेकिन गब्बर इधर-उधर थूकता नजर आ रहा है। जिसे ठाकुर देख रहे हैं। होर्डिंग के ऊपर एक स्लोगन लिखा हुआ है। 'ठाकुर साहब... ठाकुर साहब... गब्बर के हाथ नहीं जुबान ही काट दो.... देखो यह कहीं भी थूकता रहता है।' इस लाइन के नीचे इस संदेश को नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा जनहित में जारी करने की बात भी लिखी हुई है।
विज्ञापन


स्वच्छता के लिए लगाए गए इस होर्डिंग से कई शहरवासी नाराज हैं, जिनका कहना है कि होर्डिंग पर लिखे जाने वाले स्लोगन मार्मिक और विनम्र होने चाहिए ना की उग्र। देवास रोड पर जो होर्डिंग लगे हैं वह लोगों को इस अपराध को करने के लिए और भी उकसाते नजर आते हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस अपील को अन्य तरीके से भी लिखा जा सकता था, लेकिन थूकने पर किसी की जुबान काट देना यह सजा भी सही नहीं है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें