फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 29 सितंबर तक अलर्ट पर रहेगी उज्जैन-गुजरात पुलिस, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट आरोपी शफीक से जुड़ा मामला

Wed, 25 Sep 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आगामी 29 सितंबर तक उज्जैन और गुजरात पुलिस अलर्ट पर रहेगी। बता दें कि गुजरात हाईकोर्ट से पैरोल लेकर अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का दोषी आतंकी शफीक अंसारी उज्जैन आया है।
विज्ञापन
उज्जैन पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में चिमनगंज थाना क्षेत्र के एक मकान में जहां खुशियों की शहनाइयां बज रही हैं तो वहीं मकान के बाहर दो प्रदेशों की लगभग एक दर्जन से अधिक पुलिस भी तैनात है। जो की हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर निगाह लगाए बैठी हुई है। लगभग 29 सितंबर तक इस पारिवारिक समारोह में पुलिस की मौजूदगी कुछ इसी तरह से रहेगी। इसके बाद सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि चिमनगंज थाना क्षेत्र में लगाई गई इस अतिरिक्त पुलिस को देखकर जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि यह वही मकान है, जिसमें साल 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट का दोषी आतंकी शफीक अंसारी रहता है। जो कि इन दोनों गुजरात हाईकोर्ट की परमिशन पर पैरोल लेकर उज्जैन आया हुआ है।

साल 2008 में गुजरात अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट में उम्रकैद की सजा पा चुके आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी को कोर्ट ने पांच दिन की पैरोल दी है। उसके बाद वह उज्जैन स्थित अपने घर पहुंचा है। जहां पर वह 29 सितंबर तक रहेगा। मोहम्मद शफीक अंसारी का मकान चिमनगंज थाना क्षेत्र में है। इसीलिए क्षेत्र में गुजरात के साथ ही उज्जैन पुलिस भी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रही है। लगभग तीन शिफ्ट में पुलिस यहां ड्यूटी तो दे ही रही है। साथ ही हर आने-जाने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ कर उसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


सिमी का गढ़ माना जाता है उज्जैन
कहने को तो उज्जैन धार्मिक नगरी है। लेकिन उज्जैन जिले में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां अब तक कई आतंकी पकड़े जा चुके हैं। उज्जैन के साथ ही महिदपुर, उन्हेल वह अन्य क्षेत्रों से भी कई लोगों को पकड़ा जा चुका है, जो की प्रतिबंधित संगठन सिमी और आतंकी संगठनों से जुड़े पाए गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें