फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन में खुले गटर में गिरने से युवक की मौत, सफाईकर्मी को सुबह दिखी लाश

Mon, 20 Feb 2023 06:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में खुले गटर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। रविवार रात को वह घुमने के लिए निकला था। सुबह उसकी खुले गटर में लाश मिली है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में एक युवक की खुले गटर में गिरने से मौत हो गई। सोमवार सुबह छह बजे जब नगर निगम के सफाईकर्मी जूना सोमवारिया स्थित पत्तीबाजार के नाले की सफाई करने पहुंचे, तब उन्हें युवक की लाश मिली। इसके बाद उसे वहां से निकलवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम कराया।  
विज्ञापन


जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि रविवार रात नामदापुरा निवासी युवक घूमते हुए जूना सोमवारिया गया। वह वहां पर खुले पड़े नाले में गिर गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह जब नगर निगम के सफाईकर्मी वहां पहुंचे तो नाले में युवक की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान इमरान पिता जाकिर उम्र 32 वर्ष निवासी 40 क्वार्टर नामदारपुरा के रूप में हुई है। शव का सुबह पोस्टमॉर्टम कराया गया। 

रात को घर से निकला था मृतक
परिजनों ने बताया कि इमरान रात को घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार रात के वक्त खुले पड़े नाले में जा गिरा। उसकी मौत हो गई। रहवासियों ने बताया कि उक्त नाला खतरनाक बना हुआ है। हमेशा खुला रहता है। इसी वजह से उसमें गिरकर युवक की मौत हो गई है। इस नाले को ढंकना बेहद जरूरी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें