फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: होटल में मुस्लिम डॉक्टर और हिंदू महिला के ठहरने पर मचा बवाल, पत्नी की ID का किया था इस्तेमाल; मामला दर्ज

Sat, 13 Dec 2025 05:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन के गदापुलिया क्षेत्र स्थित होटल में मुस्लिम डॉक्टर और हिंदू महिला के ठहरने पर पहचान को लेकर विवाद हुआ। जांच में महिला की जगह पत्नी का आईडी देने का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया।
 
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर शाकिर हुसैन मंसूरी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन शहर के गदापुलिया क्षेत्र स्थित एक होटल में मुस्लिम डॉक्टर के हिंदू महिला के साथ ठहरने का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में पहचान से जुड़ी अनियमितता सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

 
होटल में ठहरने को लेकर उठा विवाद
जानकारी के अनुसार, आगर-मालवा जिले के बड़ौद निवासी 39 वर्षीय डॉक्टर शाकिर हुसैन मंसूरी गदापुलिया के समीप स्थित हकीमी होटल के रूम नंबर 153 में रतलाम निवासी 30 वर्षीय महिला के साथ ठहरे हुए थे। दोनों के होटल में रुकने की सूचना हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया।
 
दस्तावेज जांच में सामने आई अनियमितता
महाकाल पुलिस की मौजूदगी में होटल के रजिस्टर और दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में यह सामने आया कि डॉक्टर शाकिर हुसैन ने अपना सही पहचान पत्र होटल में जमा किया था, लेकिन महिला के पहचान पत्र के स्थान पर अपनी पत्नी के नाम का आईडी दिया गया था। इसी बिंदु को लेकर मामला गंभीर हुआ और पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन



 
यह भी पढ़ें- Accident: चित्तौड़गढ़ में तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत, एक के परखच्चे उड़े; दंपति समेत MP के तीन लोगों की मौत
विज्ञापन


महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया
पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार महिला शादीशुदा है और उसके माता-पिता नहीं हैं। डॉक्टर उसका मित्र है और वह उसके साथ घूमने के लिए उज्जैन आई थी। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
 
पुलिस की जांच जारी
पुलिस यह जांच कर रही है कि डॉक्टर शाकिर हुसैन ने महिला के आईडी के स्थान पर अपनी पत्नी का पहचान पत्र क्यों दिया। इसके साथ ही होटल के संचालन को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वह कब से संचालित हो रहा है और होटल में ठहरने वालों की सूचना नियमानुसार थाने को दी जाती है या नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें