फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की माता का निधन

Mon, 13 Mar 2023 05:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की माता जी का निधन हो गया है। मंगलवार को गीता कॉलोनी स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी। 
 
विज्ञापन
मोहन यादव अपनी मां के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की लीलाबाई यादव का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा 14 मार्च, मंगलवार, को सुबह 9:30 बजे निज निवास गीता कॉलोनी से निकलेगी। इसके बाद परम्परानुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


बताया जाता है कि लीलाबाई यादव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। इसके कारण पूर्व में उनका इलाज तेजनकर हॉस्पिटल में चल रहा था। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है। लीलाबाई यादव सदैव भगवान की भक्ति मे लीन रहती थी। यादव के निधन की खबर लगते ही शहरवासियों ने डॉ यादव के निवास पर पहुंचकर और सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि प्रकट की।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें