फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नीट परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 9 मार्च, आज से ही सर्वर हो गया डाउन

Thu, 07 Mar 2024 10:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया वैसे तो 9 फरवरी को शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम दिनांक 9 मार्च आने के पहले ही रजिस्ट्रेशन होना बंद हो चुके है यह विंडो खुल नही रही है।
विज्ञापन
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2024 यानी कि नीट यूजी 2024 परीक्षा इस वर्ष 5 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। इसमें देश भर के लगभग 20 लाख बच्चे शामिल होंगे लेकिन इस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख यानी कि 9 मार्च आने के पहले ही 8 मार्च से ही साइट का सर्वर डाउन हो चुका है। हेल्पलाइन नंबरों पर फोन लगाने पर भी कोई मदद नहीं कर पा रहा है, जिससे रजिस्ट्रेशन न हो पाने के कारण कई लोग परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत में डॉक्टर की डिग्री हासिल कर पाना आसान नहीं है। इसके लिए कठिन मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ती है। 12वीं के बाद एमबीबीएस करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए नीट यूजी परीक्षा में सफल होना अनिवार्य है। नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया वैसे तो 9 फरवरी को शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम दिनांक 9 मार्च आने के पहले ही रजिस्ट्रेशन होना बंद हो चुके है यह विंडो खुल नही रही है। 9 मार्च 2024 इसका रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक है, लेकिन इसके दो दिनों पहले से ही साइट चलना बंद होना और इस पर दिए गए हेल्पलाइन पर लोगों की कोई मदद ना कर पाने के कारण स्टूडेंट ही नहीं बल्कि उनके पैरेंट्स भी काफी परेशान हैं। 

कुछ लोगों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस परीक्षा में ज्यादातर वही बच्चे शामिल होते हैं जो कि 12वीं कक्षा में रहते हैं। एक ओर अभी 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है दूसरी ओर इस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की तारीख भी दे दी गई थी, जिसके कारण ज्यादातर लोग इस बार नीट का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए थे। कई लोग ऐसे थे जिन्हें भरोसा था कि वह अंतिम दिनों में अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लेंगे, लेकिन अब साइट ना चल पाने के कारण ऐसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि सर्वर की इतनी अधिक परेशानी है कि इससे मोबाइल पर आने वाले ओटीपी तक नहीं आ रहे हैं। अगर यह सरवर काम नहीं करता है तो इस बार काफी स्टूडेंट यह परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें