रात को पानी की मोटर बंद करने बाहर आई बालिका को गांव के युवक ने अगवा कर लिया और समीप खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका का शोर सुनकर पिता और भाभी पहुंचे। आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उंडासा में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका कक्षा 8वीं की छात्रा है। शनिवार को उसकी मां और बहन रिश्तेदारी में कानड़ गए थे। घर पर पिता और भाभी थे। भाई बाजार से नहीं लौटा था। बालिका रात 9 बजे के लगभग घर के बाहर पानी की मोटर बंद करने के लिए निकली थी। तभी गांव में रहने वाला अर्जुन पिता मदन ने उसका मुंह दबाया और उठाकर समीप खेत में ले गया। जहां बालिका के साथ गलत काम करने लगा। बालिका ने शोर मचाया, पिता और भाभी आवाज सुनकर घर के पीछे खेत तक आए तो अर्जुन उन्हें देख भाग निकला। बालिका का भाई देर रात घर लौटा और परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।
एसआई करण खोवाल ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और परिजनों की शिकायत पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ धारा 363, 366-ए, 376, 376 (3) और लैगिंग अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा 3, 4 (2) में प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।