उज्जैन के तराना के बस स्टैंड क्षेत्र में तनाव
- फोटो : अमर उजाला
एसपी भी पहुंचे तराना
तराना मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। अभी तक 15 से 20 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही गुरूवार की घटना के मामले में पांच आरोपियों को भी पकड़ा जा चुका है। पूरे क्षेत्र में मोबाइल पेट्रोलिंग के साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। हर चौराहे पर पुलिस बल बलवा सामग्री के साथ मौजूद है। लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।अगर आपको कोई सूचना मिलती भी है तो पहले चौराहे पर तैनात पुलिस को उसके बारे में बताएं। एसपी शर्मा ने बताया कि दोपहर में मचाए गए उपद्रव के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुके हैं। हम फुटेज के माध्यम से भी ऐसे लोगों को चिन्हित करने में लगे हुए हैं जिनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
पांच थाना प्रभारी, 100 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
गुरुवार शाम के वक्त जब तराना में भीड़ उग्र हुई, तब तराना थाने में बमुश्किल 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे। बवाल की सूचना के बाद कायथा और माकड़ौन से पुलिसकर्मी तराना पहुंचे। इसके कुछ देर बाद घट्टिया, महिदपुर और चिमनगंज मंडी से थाना प्रभारी अपने थानों का बल लेकर पहुंचे। रात करीब 10 बजे एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर भी तराना पहुंच गए थे। इनके साथ ही पुलिस लाइन से बल तराना भेजा गया। पांच थानों के प्रभारी और करीब 100 पुलिसकर्मी रात 11 बजे तक वहां पहुंच चुके थे। सुबह भी तराना के प्रमुख संवेदनशील इलाको में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
आईसीयू में भर्ती, हालत खतरे से बाहर
वहीं सोहिल ठाकुर को सिर पर गहरी चोट आई है। उसे उज्जैन जिला अस्पताल चरक भवन में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। सोहिल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सिर में चोट की वजह से उसे आईसीयू वार्ड में रखा गया है।
लव जिहाद-गोरक्षा के मामलों में एक्टिव रहा है सोहिल
सोहिल ठाकुर जिस पर हमला हुआ वह बजरंग दल का नगर मंत्री है। सोहिल ठाकुर तराना में लव जिहाद-गोरक्षा जैसे मामलों में हमेशा संगठन की ओर से अगुवाई करता रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इसी वजह से भी वह कुछ असामाजिक तत्वों की निगाह में चढ़ा हुआ था।