फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल की पहली सवारी पर प्रशासन का बड़ा निर्णय, रविवार को खुलेंगे स्कूल, इस दिन रहेगी छुट्टी

Sat, 08 Jul 2023 07:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: सावन महीने में सोमवार (10 जुलाई) को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इसको देखते हुए उज्जैन प्रशासन ने स्कूलों में रविवार के दिन होने वाले साप्ताहिक अवकाश को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बाबा महाकाल सवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में महाकालेश्वर भगवान की श्रावण सोमवार अंतर्गत सवारी के मद्देनजर उज्जैन नगर निगम क्षेत्र के समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में बाबा महाकाल की पहली सवारी पर सोमवार यानी 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। वहीं, इसके स्थान पर रविवार यानी नौ जुलाई को उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालय अपने निर्धारित समय अनुसार संचालित होंगे। यह आदेश कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा की ओर से जारी किया गया है।

विज्ञापन




बताते चलें, श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। जिला व मंदिर प्रशासन द्वारा सवारी में भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस बार परंपरा अनुसार निकलने वाली नौ भजन मंडलियों को सवारी में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इन्हें भी सदस्य संख्या समिति रखना होगी। किसी नए मंडल को अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से शाम चार बजे शाही ठाठ बाट के साथ भगवान महाकाल की सवारी शुरू होगी। राजाधिराज भगवान महाकाल चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। मंदिर से शुरू होकर सवारी प्रमुख मार्गों से होकर शाम पांच बजे पालकी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से भगवान महाकाल के अभिषेक-पूजन के बाद सवारी दोबारा महाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान महाकाल की संध्या आरती होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें