फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 80 जोड़ों ने विधि-विधान से किया भूमिपूजन, औदुंबर ब्राह्मण समाज का आश्रम बनेगा

Sun, 12 Mar 2023 07:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में महर्षि परशुराम आश्रम का भूमिपूजन हुआ। इसमें 80 जोड़ों ने पूजन-अर्चन किया। साथ ही भव्य चल समारोह में समाज के सभी महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
विज्ञापन
उज्जैन में औदुंबर ब्राह्मण समाज ने आश्रम का भूमिपूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में महर्षि परशुराम आश्रम ट्रस्ट पिपलीनाका पर ऐतिहासिक भूमिपूजन हुआ। इसमें देश के सभी जगहों से औदुंबर ब्राह्मण समाज के लोग आमंत्रित किए गए थे। प्रमुख बात यह है कि औदुंबर ब्राह्मण समाज का यह पहला आयोजन है। इसमें 80 जोड़ों ने भूमिपूजन में पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया। 

विज्ञापन


आचार्य पंडित सुनील शर्मा के आचार्यत्व में पूजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भव्य चल समारोह निकाला। इसमें समाज के सभी महिला-पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। महर्षि परशुराम आश्रम की शुरुआत हो चुकी है। मीडिया प्रभारी अभिजीत ने बताया की 2028 सिहस्थ के पहले यह एक भव्य रूप लेगा। यह आश्रम देश के संपूर्ण औदुंबर समाज के लिए है। समस्त समाज की मेहनत का फल है कि बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका में इतने भव्य आश्रम का निर्माण हो रहा है। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें