फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: संघ की रणनीति, गुजरात से आये मंत्री ने कहा- लोगों को बताओ राम मंदिर के लिए सरकार ने कैसे लड़ाई लड़ी

Sun, 05 Nov 2023 10:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Madhya Pradesh Election 2023 : गुजरात के मंत्री विश्वकर्मा की उपस्थिति में संघ ने स्वयंसेवकों और भाजपा नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे 10 से 15 लोगों की छोटी टोली बनाएं और लोगों के बीच पहुंचकर उनका मानस वोटिंग के लिए तैयार करेगी।
विज्ञापन
मंत्री जगदीश विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के राम मंदिर से भाजपा मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा में चुनावी जीत का परचम लहराने की तैयारी कर रही है। इस बार खास बात यह है कि यह चुनाव गुजरात फार्मूले पर किया जा रहा है। उज्जैन के भारत माता मंदिर में गुजरात से आए जिला विधानसभा चुनाव प्रभारी और गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री जगदीश विश्वकर्मा की उपस्थिति में संघ के आनुषांगिक संगठनों और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यशाला के रूप में हुई। संघ के विभाग कार्यवाहक पारस गहलोत ने इसका नेतृत्व करते हुए बताया कि कैसे अयोध्या के राम मंदिर सहित अन्य मुद्दों को लेकर लोगों के बीच पहुंचना है।
विज्ञापन


मंत्री विश्वकर्मा सहित गुजरात के अन्य नेताओं ने भी उज्जैन में डेरा डाल दिया है, जो चुनाव की सभी गतिविधियों पर नजऱ रखे हुए हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के लिहाज से 2023 विधानसभा चुनाव को सेमीफइनल के रूप में देखा जा रहा है। यही कारण है कि संघ इसे लेकर अघोषित रूप से सक्रिय हो गया है। गुजरात के मंत्री विश्वकर्मा की उपस्थिति में संघ ने स्वयंसेवकों और भाजपा नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे 10 से 15 लोगों की छोटी टोली बनाएं और लोगों के बीच पहुंचकर उनका मानस वोटिंग के लिए तैयार करेगी। यह टोली लोगों के बीच जाएगी और बातो बातो मे बताएगी कि मोदी सरकार ने किस तरह राम मंदिर के लिए लड़ाई लड़ी और अब रामलला मंदिर में विराजने जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें