फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन-जन कर रहा मतदान, प्रत्याशियों ने वोटिंग से पहले महाकाल को किया याद

Fri, 17 Nov 2023 01:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Election 2023: उज्जैन जिले की सात विधानसभा सीटों पर इस बार 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिसमें सर्वाधिक कुल 10 प्रत्याशी महिदपुर विधानसभा से हैं, जबकि तराना विधानसभा क्षेत्र से इस बार कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरें हैं। 
विज्ञापन
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार और एसपी सचिन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान की शुरुआत होने के पहले मॉक पोल हुआ और उसके बाद उज्जैन जिले की सात विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। शुरुआत से ही सभी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार नजर आई, जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उज्जैन में आज मतदान करने के पहले प्रत्याशी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल को नमन किया और यहां से जीत के लिए मनोकामना भी की। उज्जैन जिले की बात की जाए तो आज शाम 6 बजे तक कुल 15,32,998 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उज्जैन जिले की सात विधानसभा सीटों पर इस बार 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिसमें सर्वाधिक कुल 10 प्रत्याशी महिदपुर विधानसभा से हैं, जबकि तराना विधानसभा क्षेत्र से इस बार कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरें हैं। 
विज्ञापन


आम नागरिकों की तरह अधिकारियों ने किया मतदान 
आज सुबह संभाग आयुक्त डॉ संजय गोयल ने पिंक मतदान केंद्र 204 में सुबह 7 बजे लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत मतदान दिवस पर प्रातः कोठी के समीप मिट्टी परीक्षण शाला के पिंक मतदान केन्द्र क्रमांक-204 में सपरिवार लाइन में लगकर मतदान किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह, उनके पिता सत्येंद्रदेव सिंह और उनके सुपुत्र स्वास्तिक सिंह ने मतदान किया। साथ ही लाइन में लगकर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीना ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।



खुद को वोट नहीं डाल पाए अनिल जैन कालुहेड़ा
उज्जैन उत्तर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल जैन कालूखेड़ा आज सुबह अपने परिवार सहित मताधिकार का प्रयोग करने तक पहुंचे लेकिन वह उज्जैन दक्षिण के निवासी हैं इसीलिए वह स्वयं को अपना वोट नहीं दे पाए। आज सुबह उन्होंने वार्ड क्रमांक 44 जीडीसी कॉलेज में अपना अमूल्य वोट दिया। 
विज्ञापन


कहीं लंबी-लंबी कतरे, कहीं व्हीलचेयर से पहुंचे मतदाता
उज्जैन जिले की सात विधानसभा सीटों को लेकर आज सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक रुझान दिखाई दिया। जिसमें महिदपुर, घटिया, तराना, ताजपुर सहित अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र की स्थितियां यह थी कि यहां मतदान करने के लिए महिला एवं पुरुषों को लंबी-लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। वृद्धजनों के साथ ही आज सुबह बड़ी संख्या में दिव्यांगजन भी ट्राईसिकल पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।

सुबह 11:00 बजे तक इतने फीसदी मतदान
सुबह 11:00 बजे तक नागदा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 212 में 33.54 प्रतिशत, महिदपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 213 में 34.59 प्रतिशत, तराना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 214 में 36.63 प्रतिशत, घटिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 215 में 35.12 प्रतिशत, उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 216 में 23.36 प्रतिशत, उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 217 में 25.3 प्रतिशत और बड़नगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 218 में 32.09 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे तक मतदान के प्रतिशत पर नजर दौड़ाई जाए तो तराना में 36.63 प्रतिशत यानी सबसे अधिक मतदान हुआ था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें