MP Election 2023: आज सुबह कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी माता का पूजन अर्चन और घट स्थापना कर रही थीं। उसी समय उन्हें खुशखबरी मिली कि आपको उज्जैन उत्तर से कांग्रेस पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। यह सूचना मिलते ही त्रिवेदी खुश हो गईं और उन्होंने माता जी को इस कृपा के लिए धन्यवाद दिया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 144 अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में उज्जैन की सात विधानसभा सीटों में उज्जैन उत्तर विधानसभा से कांग्रेस की महिला नेत्री माया राजेश त्रिवेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
आज नवरात्रि के अवसर पर माया त्रिवेदी अपने घर पर नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना का पूजन कर रही थीं और पूजन के दौरान ही उन्हें पता चला कि कांग्रेस ने उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी उज्जैन उत्तर विधानसभा से बनाया है।
माया त्रिवेदी ने कहा कि आजादी के बाद उज्जैन उत्तर विधानसभा से दूसरी में महिला प्रत्याशी हूं। पहले टिकट हंसाबेन पटेल को मिला था। एक महिला को आप सभी की सेवा करने का अवसर मिला है, मुझे अवसर अवश्य दें।